खगड़िया में 20 लाख की PCC सड़क का उद्घाटन:नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया इनॉगरेशन, लोगों को मिली राहत

Date:


खगड़िया नगर परिषद द्वारा शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या-29 स्थित अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत आई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गली की सड़क लंबे समय से जर्जर और खराब स्थिति में थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। दैनिक आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को दैनिक आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पीसीसी सड़क बनने से क्षेत्र में आवाजाही सुगम हो गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सड़क, नाला, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए परिषद लगातार काम कर रही है। छोटी गलियों और मोहल्लों में भी गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण आवश्यक उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छोटी गलियों और मोहल्लों में भी गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण आवश्यक है, क्योंकि ये स्थान आम नागरिकों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कई विकास योजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं और भविष्य में भी शहर के समग्र विकास के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर वार्ड संख्या-29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp