Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

359 बच्चों ने लिखी 9वीं बोर्ड की परीक्षा

हैदरनगर | हैदर नगर प्रखंड क्षेत्र के मोकहर कला पंचायत अंतर्गत रविदास टोला में सामुदायिक शेड निर्माण के िलए हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार से राशि उपलब्ध होते ही इस टोला में सामुदायिक शेड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान मिल सकेगा। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि रविदास टोला में लंबे समय से सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक आयोजनों के लिए उचित स्थान की कमी महसूस की जा रही है। यदि यहां सामुदायिक शेड का निर्माण हो जाता है तो ग्रामीणों को विवाह, बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर से इस मांग को सरकार तक पहुंचाया गया है और राशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सूरज पासवान, जावेद खान, पंकज कुमार, रवि, राजेश्वर राम, अशोक राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। रामगढ़ | प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को जैक द्वारा 9वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के चार स्कूलों दीप्ति निकेतन हाई स्कूल, नावाडीह, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, हुटार, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बांसडीह एवं स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बभंडी के 359 बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा लिखी। परीक्षा दोनों पालियों में हुई। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा शनिवार को भी होगी। पाटन | पाटन प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित मेगा प्रशिक्षण केंद्र में सेविका दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएस पूनम कुमारी ने की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पाटन की सुपरवाइजर संगीता रवि, सरस्वती देवी एवं लीलावती देवी सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका दीदी उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल कुछ सेविकाओं ने बैठने की कुव्यवस्था पर नाराजगी जताई। छतरपुर | छतरपुर थाना क्षेत्र के टेंपा गांव में चोरों ने ग्रामीण चिकित्सक के बंद घर से पांच लाख रुपया का आभूषण और एक लाख नगद की चोरी कर ली है। इस संदर्भ में भुक्तभोगी पप्पू कुमार ने बताया कि वे पूरा परिवार के साथ होली मनाने 3 मार्च को टेंपा गांव के तेंदुडीह मोड़ के समीप अपने घर से बिहार के रोहतास जिला के अखोड़ी गोला गांव में स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। इसी दौरान 6 मार्च को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनका घर का दरवाजा खुला हुआ है। पप्पू कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी थी इसलिए पांच लाख के आभूषण और नकद एक लाख रुपया बक्सा में रख कर गए थे, जिसका ताला तोड़कर चोर कर ले भागे है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles