Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में विवाद में युवक ने खाया जहर:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूध बेचकर चलाता था परिवार


कोडरमा के बदडीहा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चंदन यादव के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम दिलीप यादव है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर चंदन का अपने परिजनों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। विषपान के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर परिजन चंदन यादव को आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने युवक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार शनिवार की सुबह इलाज के दौरान चंदन यादव ने दम तोड़ दिया। दूध बेचकर चलाता था परिवार का काम मिली जानकारी के अनुसार चंदन यादव मवेशी पालन और दूध बेचने का काम करता था। वह अपने माता-पिता के तीन बेटों में मंझला बेटा था। उसके पिता दिलीप यादव पेशे से किसान हैं और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चंदन की अचानक मौत से बदडीहा गांव में भी गम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव के युवक था।मेहनत कर परिवार की मदद करता था। इधर, परिजनों के अनुसार पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार शाम तक चंदन का शव उनके पैतृक आवास पहुंचने की उम्मीद है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles