Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:शनिवार सुबह घर से निकला था, पिता बोले- यह हादसा नहीं है, हत्या हुई है


भागलपुर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान औलापुर निवासी हुकूमचंद मंडल के पुत्र पिंकू मंडल(40) के तौर पर हुई है। घटना पीरपैंती-मिर्जाचौकी रेलखंड पर कटवा पहाड़ के पास की है। पिता ने बताया कि पिंकू शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों के बायन और सभी संभावित पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles