Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में छात्र ने लगाई फांसी:गणित की परीक्षा देकर लौटा था घर, मां और नानी बाजार से लौटीं तो फंदे से झूलता मिला बेटा


जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बादोलीगढ़ में शनिवार रात एक 14 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आयुष शर्मा के रूप में हुई है। वह चित्तरंजन स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का छात्र था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार आयुष शनिवार को वार्षिक परीक्षा के तहत गणित का पेपर देकर घर लौटा था। रात करीब 8 बजे उसने अपने कमरे में एल्युमिनियम की सीढ़ी के सहारे छत के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां और नानी मिहिजाम बाजार गई हुई थीं, जिसके कारण वह घर में अकेला था। फंदे से झूलता मिला बेटा परिजनों के अनुसार जब आयुष की मां और नानी बाजार से वापस घर लौटीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वे सन्न रह गईं। आयुष रस्सी के फंदे से झूल रहा था। यह देख दोनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में भीड़ जुट गई और लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह परिवार को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलने के बाद मिहिजाम थाना पुलिस रात करीब 9:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद झिमली मजूमदार और कांग्रेसी नेता दानिश रहमान सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles