Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नौला पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान:बेगूसराय-वीरपुर मार्ग पर कार्रवाई, चालकों के लाइसेंस चेक किया


नौला पिकेट पुलिस ने रविवार की शाम बेगूसराय-वीरपुर संजात पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान नौला गढ़ के समीप संचालित किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक वाहनों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और प्रदूषण प्रमाणपत्र की पड़ताल की। संदिग्ध गतिविधियों की आशंका पर बाइक चालकों से पूछताछ भी की गई और कई वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान में नौला पिकेट पुलिस के जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles