Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लौकहा में नकली खाद्य तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़:नामी कंपनियों के नाम पर हो रहा था उत्पादन, गृहस्वामी गिरफ्तार


लौकहा थाना क्षेत्र के लौकहा बाजार में नकली खाद्य तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। यहां नामी कंपनियों के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक गृहस्वामी को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, बंग इंडिया प्रा. लि., मुंबई (महाराष्ट्र) के प्रमुख जांचकर्ता गोपाल कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि लौकहा बाजार में उनकी कंपनी के नाम पर रैपर व स्टीकर लगाकर नकली उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने लौकहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर लौकहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लौकहा बाजार के दक्षिणी हिस्से में एक संभावित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से बंग इंडिया कंपनी के नाम पर एक लीटर की बोतलों में भरा डालडा, रिफाइंड एवं सोयाबीन तेल के 157 पीस नकली उत्पाद बरामद किए गए। इसके अलावा, स्टीकर लगे 118 खाली बोतल भी मिले। पुलिस को एडब्लूएल एग्री बिजनेस कंपनी के नाम पर फारच्यून कच्ची घानी सरसों तेल के एक लीटर के 165 भरे हुए बोतल तथा बिना स्टीकर लगे 721 खाली बोतल भी मिले। इसके अतिरिक्त, इंडिया टाइगर एडिबल राइस ब्रांड ऑयल के 13 खाली टीन समेत अन्य सामग्री भी जब्त की गई। छापेमारी के दौरान मौके से मकान के गृहस्वामी बजरंग प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी के जांचकर्ता ने बताया कि इस अवैध धंधे में संलिप्त कुछ लोग मुंगेर के बताए जा रहे हैं, जो मकान किराए पर लेकर नकली तेल का निर्माण कर बाजार में आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles