Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समाज के विकास को महिला का सम्मान जरूरी है : प्राचार्य

बोकारो | डॉ. एस राधाकृष्णन कॉलेज चिकसिया चास में आईक्यूएससी सेल एंड वूमेन सेल एंड सेक्सुअल हैरसमेंट कमेटी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विशेष अतिथि के रूप में प्रबंधक सदस्य बबीता कोठारी थी। शुरुआत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमारी चायना दे ने स्वागत भाषण से की। उन्होंने कहा यदि समाज महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देता है तो पूरे समाज और देश का विकास होता है। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एक प्रश्नोतरी सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम सिमरन केसरी रही। अंत में सभी महिला प्रशिक्षुओं को विशेष उपहार भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला प्रशिक्षु सहायक प्राध्यापिका एवं विशेष अतिथियों ने महिलाओं के सम्मान और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-1 स्थित संत जेवियर्स स्कूल में विश्व महिला दिवस के पूर्व शनिवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर अरूण मिंज एसजे ने सभी शिक्षिकाओं सहित महिला शिक्षकेत्तर कर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि हमारा समाज तभी उच्च शिखर पर जा सकता है, जब हम हर महिला का सम्मान करेंगे। महिला दिवस का अर्थ एक दिन सम्मान देने का नहीं है, बल्कि हर दिन की शुरूआत घर की महिलाओं को सम्मान देकर करें। प्राचार्य ने कहा कि आसमान से लेकर जमीन तक महिलाओं का दबदबा है। महिलाओं के बगैर पुरूष अधूरे हैं। हमें गर्व है कि स्कूल में अधिकांश पद पर महिलाएं कार्यरत हैं। मौके पर सभी उप प्राचार्या, शिक्षिकाएं, रजिस्ट्रार सहित अन्य मौजूद थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles