The central government has approved a provision of Rs 516.70 crore for health services.

Date:

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य योजना के तहत राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू परिसर में स्थित भवन की मरम्मत के लिए 81,20,400 रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, उक्त राशि भवन की मरम्मत से जुड़े कार्यों के लिए दी गई है। योजना के तहत स्वीकृत राशि का उपयोग निर्धारित नियमों और विभागीय शर्तों के अनुसार किया जाएगा। इस कार्य के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संस्थान के प्राचार्य होंगे, जो आवंटित राशि का उपयोग संबंधित कार्यों के लिए करेंगे।

विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राशि का भुगतान कार्यकारी अभियंता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल-1, रांची को किया जाएगा। यह भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से स्थानीय जमा निधि से राशि हस्तांतरित कर किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का व्यय निर्धारित बजट मद के अंतर्गत किया जाएगा और सभी वित्तीय नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

एनएचएम के तहत 516.70 करोड़ के उपयोग को मंजूरी

रांची | झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 516.70 करोड़ रुपए के फंड के उपयोग और पुनर्विनियोजन (इंटर-कंपोनेंट री-अप्रोप्रिएशन) को मंजूरी दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

इस राशि का उपयोग राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह राशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न घटकों के बीच जरूरत के अनुसार पुनर्विनियोजित की जाएगी। इससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

राज्य स्तर पर हुई बैठकों और प्रस्तावों के आधार पर इस फंड के उपयोग की अनुमति दी गई है। परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इंटर-कंपोनेंट री-अप्रोप्रिएशन को मंजूरी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp