Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह अंचल उद्यान जल कर हुआ राख:देर रात अचानक भड़की आग, झाड़ियों से उठीं लपटें; दमकल की मशक्कत के बाद काबू


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंचल उद्यान में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। उद्यान में सूखी झाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। आग फैलने से पूरे उद्यान क्षेत्र में धुआं और लपटों का नजारा दिखने लगा। उद्यान के आसपास प्रखंड और अंचल के सरकारी आवास होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर काफी देर तक दहशत बनी रही। स्थानीय लोगों ने दी सूचना सबसे पहले कुछ स्थानीय लोगों की नजर उद्यान की ओर उठती आग की लपटों पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बेंगाबाद के अंचल अधिकारी अमीर हमजा को दी। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई। अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी आग को फैलने से रोकने के लिए सतर्क नजर आए। घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। सूखी झाड़ियों में आग फैलने के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही थीं, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद उद्यान परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने के कारण किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई। आग लगने की वजह की हो रही तलाश अंचल अधिकारी अमीर हमजा ने बताया कि घटना के समय वे परीक्षा ड्यूटी में थे। इसी दौरान मोबाइल पर अंचल उद्यान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही वे परीक्षा ड्यूटी से लौटकर मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दस्ता को बुलाया गया। दमकल टीम के पहुंचने के बाद लगातार प्रयास कर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles