Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होन्हे जंगल और लुगु बुरु क्षेत्र में हाथियों का प्रवेश

बोकारो | वन विभाग की ओर से रविवार को एक अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 20 हाथियों का झुंड होन्हे जंगल के पास प्रवेश कर चुका है और आज रात में इस झुंड के लुगु बुरु पहाड़ की ओर बढ़ने की पूरी संभावना है। लुगु बुरु में पहले ही 17 हाथी मौजूद है और यह 20 हाथियों वाला झुंड भी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, इसलिए रास्ते में पड़ने वाले और लुगु बुरु के आसपास के सभी गांवों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है। इनमें जहरलोंग, सिमराबेड़ा, कंडेर, दरहाबेडा, धवईया, होन्हे, तिरला तथा लुगु बुरु के आसपास के गांव चोरगावा, मुरपा, खाखंदा, गंगपुर, बेलडीह, तुलबुल, पिंडरा, तुतिझरना, डकासाडम, सेहेदा, तिलैया, नारण, लवालांग, अंबाडीह और केरी शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles