Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:वार्ड पार्षद के भाई पर आरोप, वीडियो आया सामने; थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश


मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव कुमार महतो के भाई सोनू को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है। यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहा है। गनीमत रही कि कोई अप्रिय हादसा नहीं हुआ। हालांकि, इस हरकत से समारोह में मौजूद मेहमानों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित थानाध्यक्ष को सत्यापन करने और आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बेवजह तूल दिया जा रहा है वहीं, इस संबंध में वार्ड पार्षद का कहना है कि एक शादी समारोह में मेरे चचेरा भाई ने एयर गन से फायरिंग की गई थी ओरिजिनल नहीं है, बगल वाले से जमीनी विवाद चल रहा है। इसलिए मामले को तूल दिया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles