शिशु की मौत के बाद परिजनों ने नहीं मांगी गाड़ी:कॉर्टन में रखकर नवजात का शव ले गए थे पिता, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया आदेश‎

Date:


चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल‎ में प्रसव के बाद बंदगांव के ‎‎बंगरासाई गांव के एक मृत ‎नवजात के मामले में स्वास्थ्य ‎‎विभाग के सचिव अजय कुमार‎ने जांच का आदेश दिया है। वहीं, ‎‎इस मामले में जिले के डीसी‎ चंदन कुमार ने चक्रधरपुर‎ एसडीओ को भी अपने स्तर से ‎‎जांच करने का निर्देश दिया है। ‎इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल ‎अस्प्ताल प्रबंधन ने दूसरे दिन ‎‎बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण ‎‎हेम्ब्रम की पत्नी रीता तिरिया को ‎प्रसव के बाद सभी प्रकार के ‎इलाज के बाद अस्पताल से गांव‎ तक एंबुलेंस के माध्यम से‎ पहुंचाया है।‎ क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि कि महिला का‎ प्रसव के बाद मृत शिशु का‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ जन्म हुआ था। ‎पति रामकृष्ण ने मृत शिशु को ‎एक कागज के डिब्बे में बंद‎कर गांव में दफनाने के लिए ले गया था। इसी बीच किसी ने डिब्बे ‎में बंद बच्चे को दिखाते हुए‎ सोशल मीडिया में वीडियो‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎वायरल कर दिया। इसके बाद‎ सोशल मीडिया में स्वास्थ्य‎ विभाग पर कई प्रकार के आरोप ‎लगाए गए। खास बात यह रही‎कि इस पूरे मामले में पीड़ित‎ परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से‎मृत शिशु को लेकर घर जाने‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ से संबंधित किसी भी प्रकार की‎ मांग नहीं की थी। महिला के‎ पति रामकृष्ण हेंब्रम ने खुद ही ‎बच्चे को कागज के डिब्बे में‎ भरा और पत्नी को अस्पताल में ‎इलाजरत छोड़कर गांव में ‎दफनाने चला गया था।‎ दंपती बोले- हमने वाहन की नहीं की थी मांग‎
नवजात की मौत के बाद शव को ‎कागज के डिब्बे में बंद कर‎ घर ले जाने के मामले में‎ जमकर हो हंगामा के बीच ‎दैनिक भास्कर टीम पीड़ित ‎के गांव पहुंची। यह गांव‎ बंदगांव प्रखंड के एनएच-‎75 से कराईकेला और ‎नाकटी गांव के बायीं ओर ‎एक पहाड़ी के नीचे है। गांव‎ तक सड़क की पहुंच नहीं है। एक पुराने सरकारी‎ स्कूल के पास पीड़ित‎ रामकृष्ण हेंब्रम व उसकी ‎पत्नी रहते हैं। ‎नवजात को जन्म देने वाली ‎मां रीता तिरिया ने कहा कि ‎नवजात का जन्म मृत‎ अवस्था में हुआ था। इसके‎ बाद उसके पति रामकृष्णा ने ‎बच्चे को डिब्बे में भरकर‎ टोटो से कराईकेला पहुंचे,‎ फिर अपने गांव ले जाकर ‎दफना दिया। पति ने साफ‎ कहा कि स्वास्थ्य विभाग से‎ वाहन की व्यवस्था के लिए ‎कोई मांग नहीं की गई थी।‎ यह भी कहा कि रास्ते में‎ एक युवक ने वीडियो बनाया‎ था औरर पूछा कि कोई ‎एंबुलेंस नहीं मिली तो मैंने ‎कहा कि कोई कुछ नहीं बोला तो चले आए। दूसरे ‎दिन गाड़ी मांगी तो हम दोनों को भेज दिया।‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Smoky Sun-Dried Tomato Pizza | Lisa’s Kitchen | Vegetarian Recipes | Cooking Hints

The toppings for this pizza are a tantalizing mix...

Who Has the Highest Exposure to Exports?

Synopsis: Sun Pharma, Dr Reddy’s Laboratories, and Cipla have...

Punjab, NorthEast United share the spoils

At the end of 90 minutes of the Indian...
Join Us WhatsApp