Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आज से दो बदलाव, जो हम पर डालेंगे असर…:मुंबई, हैदराबाद व दिल्ली के लिए नई विमान सेवा आज से


रांची से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए 1 मई से 30 जून तक तीन नई स्पेशल फ्लाइट शुरू करने जा रही है। ये सभी फ्लाइट्स रोजाना (सप्ताह के सातों दिन) चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इन नई उड़ानों के जरिए रांची से सीधे मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली जाया जा सकेगा। तय समय के अनुसार, फ्लाइट नंबर 2373 रांची से दोपहर 3 बजे उड़ान भरकर शाम 5.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट नंबर 2375 रात 9.30 बजे रांची से हैदराबाद के लिए रवाना होकर 11.40 बजे पहुंचेगी। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर 2379 दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर 2.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हैदराबाद से फ्लाइट नंबर 2372 दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.30 बजे रांची पहुंचेगी। मुंबई से फ्लाइट नंबर 2374 शाम 6.30 बजे चलकर रात 9 बजे रांची आएगी, जबकि दिल्ली से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर 11.30 बजे रांची पहुंचने का समय तय किया गया है। इंडिगो भी बंबई के लिए समर स्पेशल फ्लाइट सेवा शुरू कर रही है। ये विमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेंगे। रांची से फ्लाइट नंबर 6e938 दिन के 11.05 बजे उड़ान भरेंगी और मुंबई 1.25 बजे पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट नंबर 6e924 मुंबई से सुबह 8.10 बजे उड़ान भरेगी और रांची 10.35 बजे पहुंचेगी। यह विमान भी 1 से 31 मई तक उड़ान भरेगी।
5 किलो एफटीएल गैस सिलेंडर पर नए नियम आज से
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर (एफटीएल) को लेकर नए नियम लागू किए हैं। मंत्रालय के निर्देश के अनुसार 1 मई से एफटीएल सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता का आधार नंबर या मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा। इसके साथ ही सिस्टम में डी-डुप्लिकेशन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे यह जांच हो सके कि कोई व्यक्ति कम समय में बार-बार सिलेंडर तो नहीं ले रहा है। नए नियमों के तहत आधार प्रमाणीकरण सफल होने के बाद ही सिलेंडर जारी किया जाएगा। फिलहाल यह जांच एक ही कंपनी आईओसीएल के भीतर की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जरूरतमंद लोगों जैसे प्रवासी मजदूर और छात्र को ही प्राथमिकता मिले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles