भोजपुर में कृषि समन्वयक की हार्ट अटैक से मौत:ट्रांसफर फॉर्म भरने गए थे विभाग, ऑफिस से निकलने के बाद सड़क पर गिरे

Date:


भोजपुर में कृषि समन्वयक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इलाज के उन्हें आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, पर उनकी जान नहीं बची। मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव निवासी बिजेंद्र कुमार (46) हैं। जो उदवंतनगर प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित थे। मौत की खबर मिलते ही जिले के अन्य कृषि समन्वयक और कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद शव को शव वाहन से अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव के लिए भेज दिया गया है। परिवार के साथ किराए के प्लैट में रहते थे वर्तमान में आरा ब्लॉक ऑफिस के सामने अपनी पत्नी मीना देवी, एक बेटे आदित्य और बेटी अदिति के साथ किराए के फ्लैट में रहते है। बिजेंद्र के बेटे आदित्य ने बताया कि कृषि समन्वयकों का स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। समन्वयकों को 3 प्रखंड चुनने का ऑप्शन दिया गया है। स्थानांतरण का फॉर्म भरने के लिए कृषि विभाग,आरा गए हुए थे, जहां अन्य समन्वयक भी मौजूद थे। ऑफिस के बाहर अचानक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे, इसके बाद अन्य साथियों के मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार को सभी सुविधा और लाभ मिलेंगे कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि बिजेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। आज उनका देहान्त हो गया है। कृषि विभाग ने आज अपना एक बड़ा सदस्य खो दिया है। जिसकी आपूर्ति नहीं हो सकती है। बिजेंद्र एक अच्छे इंसान के साथ अपने कर्तव्य को अच्छे निभाने वाले कॉर्डिनेटर थे। उदवंतनगर प्रखंड में नोडल कॉर्डिनेटर थे, वहां का सारा काम बिजेंद्र जी खुद संभालते थे। कृषि विभाग का पूरा परिवार उनके परिवार के साथ है। परिवार को सभी सुविधा और सरकारी लाभ मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी को भेजा गया जेल

चंदनकियारी | पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक पुराने...

Did These 3 Cement Companies Form a Cartel to Rig the Tender?

Synopsis: India’s competition watchdog has found evidence suggesting that...
Join Us WhatsApp