पटना में CRPF जवान की मां से चेन स्नैचिंग:सड़क पर घसीटा, दाहिना हाथ टूटा; किडनी के पास चोट लगने के चलते ICU में भर्ती

Date:


पटना के कंकड़बाग इलाके की पांच शिव मंदिर के पास बदमाश ने एक बुजुर्ग महिला से चीन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद उन्हें कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां आईसीयू वार्ड में वे जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिला की पहचान भोजपुर के बिहीया के रहने वाली मुन्नी देवी (65) के तौर पर हुई है, जो पटना एक शादी कार्यक्रम में शिरकत करने आई थी। बुलेट सवार युवक ने पीछे से झपट ली चेन- मुन्नी देवी बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी ने पुलिस के सामने भी अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया है। उन्होंने बताया कि, घटना दोपहर 3:30 के आसपास की है। शादी कार्यक्रम में जाने के लिए मैं पंच शिव मंदिर से सटे बाएं चांदमारी रोड की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच बुलेट बाइक से 26-27 साल का युवक पीछे से मेरी चेन झपटकर भागने लगा। मैंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने छीना झपटी कर मुझे बीच सड़क पर घसीट दिया, जिसमें मेरा दाहिना हाथ टूट गया है। मुझे बीच सड़क पर गिरते देखा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मैं और मेरी पोती जैसे तैसे रूम पर पहुंचे, फिर मेरे दोनों बेटों ने अस्पताल लाकर एडमिट कराया। फिलहाल, मुझे बोलने, चलने और सांस लेने में परेशानी हो रही है।’ बेटे ने बताया- पहले से घात लगाए खड़ा था आरोपी CRPF में पोस्टेड बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘पंच शिव मन्दिर के पास पहले से ब्लैक कलर की बुलेट बाइक पर हेलमेट लगाकर जींस टी-शर्ट पहने एक युवक खड़ा था। मेरी मां के गले में जो चेन थी, उसे उसने देख लिया। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने वृद्ध महिला के बयान के आधार पर केस रजिस्टर्ड कर लिया है। आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp