Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में गैस सप्लाई पर डीएम की समीक्षा बैठक:कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश; OTP बुकिंग सिस्टम की जांच, होम डिलीवरी समय पर करने को कहा


कैमूर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण प्रणाली को सुचारु करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना था। जिलाधिकारी ने वैश्विक ऊर्जा संकट और सरकार के नए दिशा-निर्देशों, विशेषकर 25 दिनों के अंतराल पर ओटीपी आधारित बुकिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी बदलावों के बावजूद आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस की किल्लत नहीं होनी चाहिए। समीक्षा बैठक से जुड़ी 2 तस्वीरें… सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई होगी
डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या उनके व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आपूर्ति अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमित छापेमारी करने के आदेश दिए। गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं के घर तक निर्धारित समय सीमा के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिजिटल रिकॉर्ड को रियल-टाइम अपडेट करने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली की गुंजाइश न रहे। साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश
बैठक के अंत में, जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को सभी प्रखंडों के निरीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (भभुआ/मोहनिया) सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और जिले के एलपीजी वितरक उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles