Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीसीटीवी कैमरों से होगी बोकारो व्यवहार न्यायालय और मुख्य सड़क की निगरानी


मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने व्यवहार न्यायालय, बोकारो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में न्यायालय मुख्य प्रवेश द्वार तथा आसपास के मुख्य मार्गों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर तथा मुख्य सड़क की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। सभी कैमरों की फीड जिला समेकित नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में उपलब्ध रहेगी। न्यायालय के प्रवेश और निकास द्वार पर होगी गहन जांच बोकारो सिविल कोर्ट को 14 साइनाइड बम लगाकर उड़ने की धमकी दिए जाने के बाद बोकारो पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिख रही है। सोमवार को मिली धमकी और अफवाह के बाद बोकारो सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को न्यायालय के पास तैनात किया गया है। जिसमें चार फायर कर्मी शामिल है। व्यवहार न्यायालय के प्रवेश और निकास द्वार पर गहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी से चर्चा करते पीडीजे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles