Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : मजदूरों के आश्रितों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा, हरियाणा हादसे में कोल्हान के छह मजदूरों की गयी थी जान

Jamshedpur News : मजदूरों के आश्रितों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा, हरियाणा हादसे में कोल्हान के छह मजदूरों की गयी थी जान

– केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ बैठक में बनी सहमति

– कंपनी पीड़ित परिवारों के एक-एक आश्रित को देगी नौकरी

Jamshedpur News :

हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से मृत कोल्हान के छह मजदूरों के परिजनों को तकरीबन 40-40 लाख रुपये मुआवजा देने पर बुधवार देर रात सहमति बन गयी. इसमें 20-20 लाख रुपये निर्माण कंपनी की ओर से और बाकी के 20-20 लाख रुपये अन्य सरकारी प्रक्रियाओं व प्रावधानों के तहत दिये जायेंगे. साथ ही, पीड़ित परिवारों के एक-एक आश्रित को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बन गयी है. कंपनी ने श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है. परिजन इनका पार्थिव शरीर लेकर गुरुवार को यहां पहुंचेंगे.

संसद सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो देर रात गुरुग्राम पहुंचे. वहां उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मांगों को लेकर हरियाणा प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई. इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और जमशेदपुर सांसद के साथ गुरुग्राम के जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा और निर्माण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और आश्रितों को रोजगार देने पर सहमति बनी.

The post Jamshedpur News : मजदूरों के आश्रितों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा, हरियाणा हादसे में कोल्हान के छह मजदूरों की गयी थी जान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles