सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के महाराणा रणजीत सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अविका’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि बोकारो की उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार थीं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह में विशेष वृद्धि हुई। पूरा आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रार्थना गीत और देवी स्तुति के साथ हुई, जिसमें नारी को शक्ति, सृजन और करुणा के दिव्य स्वरूप के रूप में नमन किया गया। इसके बाद आमंत्रित कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविता वाचन में नारी शक्ति, देशभक्ति, मातृत्व, त्याग और आत्मबल जैसे विषयों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।मुख्य अतिथि शताब्दी मजूमदार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके सम्मान पर निर्भर करती है।
महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Date:




