आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन का परिचालन करेगा:3 ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा सहित कई स्थलों का भ्रमण; धनबाद से खुलेगी ट्रेन

Date:


भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ योजनाओं के तहत भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का परिचालन कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को 3 ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा के दर्शन, शनि शिंगणापुर मंदिर और एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराएगी। आईआरसीटीसी टूरिज्म विभाग पूर्वी जोन के सहायक प्रबंधक मोइनक दत्ता ने इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी इसके लिए एक विशेष ट्रेन चला रहा है, जो 28 मार्च को रवाना होगी और सभी स्थलों का दर्शन करवाकर 4 अप्रैल को वापस लौटेगी। यह पूरा सफर 8 दिन और 7 रातों का होगा। आखिरी बोर्डिंग स्टेशन डीडीयू तक रहेगा यह ट्रेन झारखंड के धनबाद से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, बिहार के गया, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और दिलदारनगर होते हुए उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक के यात्रियों को लेकर रवाना होगी। धनबाद इसका शुरुआती बोर्डिंग पॉइंट होगा, जबकि आखिरी बोर्डिंग स्टेशन डीडीयू तक रहेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन, जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी वहां रहने के लिए आवास, स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा मिलेगी। पूरे सफर में एक मेडिकल टीम भी साथ चलेगी, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। काफी किफायती दरों पर होगी यात्रा
इधर, आईआरसीटीसी टूरिज्म के चीफ सुपरवाइजर दीपांकर मन्ना ने कहा कि यह यात्रा तीन श्रेणियों में होगी। जिसमें स्लीपर क्लास, 3A और 2A शामिल होंगे। स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को 16 हजार 495 रुपए प्रति व्यक्ति देय होगा। वहीं 3A में सफर करने वाले लोगों को 29 हजार 915 रुपए देय होंगे। जबकि 2A में सफर करने वाले यात्रियों को 36 हजार 635 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। अलग-अलग श्रेणियों में सफर करने वाले लोगों के लिए गंतव्य स्थानों पर अलग-अलग रहने की भी सुविधा होगी। स्लीपर क्लास में सफर करने वाले लोगों के लिए जहां नॉन एसी रूम की सुविधा होगी, वहीं 3A और 2A में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एसी कमरों में आराम की व्यवस्था की जाएगी। वहीं उन्होंमे बताया कि सभी श्रेणियों में सफर करने वाले लोगों के लिए एक विशेष छूट भी रखी गई है। यदि कोई व्यक्ति एक साथ 10 या उससे अधिक लोगों की बुकिंग एक साथ करंगे तो उन्हें प्रति यात्री 600 रुपए की छूट मिलेगी। ऐसे होगी बुकिंग
इस ट्रेन से सफर करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से यात्री टिकट की बुकिंग लार सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग हेतु यात्री www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकेंगे। वहीं ऑफ़लाइन बुकिंग हेतु लोग 8595937731/32 नंबर पर कॉल करके बुकिंग करा सकते हैं। इन धार्मिक व पर्यटन स्थलों की होगी यात्रा
बताते चलें कि यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन महाराष्ट्र के नासिल त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, क्षत्रपति संभाजी नगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं बाबा, शनि शिंगणापुर के दर्शन के साथ-साथ पंचवटी (नासिक) तथा एलोरा की गुफाओं के दर्शन करवाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp