Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड- ACB छापा : घूस लेते दो कर्मचारी को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, मुआवजा भुगतान के नाम पर ले रहे थे रिश्वत, चल रही है पूछताछ

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारी रिंग रोड परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुक से कमीशन मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया।________________________________________
ACB Raid/13.3.26: झारखंड के देवघर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मचारी मुआवजा भुगतान के लिए रिश्वत ले रहे थे। गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है।दोनों कर्मचारी रिंग रोड परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुक से कमीशन की मांग कर रहे थे।

शिकायत के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उस समय दोनों को पकड़ लिया, जब वे एक लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में ले रहे थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की है।

रिंग रोड परियोजना से जुड़ा है मामला

दरअसल देवघर में चल रही देवघर रिंग रोड परियोजना के तहत किसानों और भू-स्वामियों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। नियमानुसार, जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाती है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाता है।लेकिन आरोप है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय के कुछ कर्मचारी मुआवजे की राशि जारी करने के लिए लाभुकों से कमीशन मांग रहे थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित लाभुक ने ACB से इसकी शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मुआवजा काफी समय से लंबित था और राशि जारी करने के लिए कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और लाभुक के माध्यम से रिश्वत देने की प्रक्रिया तय कराई।जैसे ही दोनों कर्मचारी रिश्वत की राशि लेने पहुंचे, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

पूछताछ के लिए दुमका ले जाया गया

कार्रवाई के बाद ACB की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दुमका ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles