कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

Date:

कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

Saran News: बिहार के सारण जिले में डेरनी थाना क्षेत्र के पट्टीशीतल गांव में एक नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन आरोप लगा रहे हैं कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया.

पुलिस अभी इसे संदिग्ध मौत मानते हुए मामले की जांच कर रही है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

कुएं से बरामद हुआ शव

यह घटना सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पट्टीशीतल गांव की है. 11 मार्च को गांव के एक कुएं से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

गैंगरेप के बाद की गई हत्या

मृतका के परिजन लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. उनका कहना है कि आरोपी शव को घसीटते हुए कुएं तक ले गए और उसे वहां फेंक दिया.

परिवार का आरोप है कि घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और इसे संदिग्ध मौत बताकर जांच कर रही है, जिससे परिवार में आक्रोश है.

जांच जारी, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस मामले में डेरनी थाना कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया है. मृतका के शव को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु सदर अस्पताल सारण (छपरा) भेजा गया है. पुलिस ने पट्टीशीतल गांव निवासी युवराज कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने यह भी कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मामले को संदिग्ध मौत मानकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि की जा सकेगी. हमारी टीमें अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

Also Read: मरीन ड्राइव की और बढ़ेगी खूबसूरती, लगेंगी मॉडर्न दुकानें, इतने करोड़ होंगे खर्च

The post कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp