Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में कार की टक्कर से एक की मौत:टाटीसिल्वे में लगे मेले में कार के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, 8 लोग घायल


रांची के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को डोल मेले में अनियंत्रित कार घुसने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद शव के साथ आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। तेज रफ्तार कार ने मेले में मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। कार का नंबर जमशेदपुर का हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। कार का नंबर जमशेदपुर का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वह सीधे मेले में भीड़ के बीच जा घुसी। मृतक व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच में जुट गई है ताकि कार के अनियंत्रित होने का कारण पता चल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles