गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुन कर भक्त भावविभोर हुए

Date:


भास्कर न्यूज | कुडू बरवा टोली कुडू में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री ने यजमानों को विधि विधान और भक्तिभाव से पूजा अर्चना कराया। मौके पर सैकडो श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे,परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर कथावाचक श्री प्रभु दास जी महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है, पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं,भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं, इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं, वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं, जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं, वही भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया वही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rashifal 15 March 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

Rashifal 15 March 2026: देखिए क्या कहती है आपकी...

मई माह से शुरू होगी पीयू शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया, कुलपति ने दिया भरोसा

पटना ​पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए राहत भरी...

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय : कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फिर शुरू होगा एलएलबी कोर्स में नामांकन

गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होगी, इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा...
Join Us WhatsApp