Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मस्जिद विवाद पर दो पक्षों में पथराव, 3 घायल:खगड़िया में पुलिस ने स्थिति को कराया शांत, इफ्तार से पहले दस्तरखान खींचने पर भिड़े


खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मस्जिद विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव के कारण परबत्ता टमटम स्टैंड से कन्हैयाचक गांव जाने वाली सड़क कुछ देर के लिए बाधित हो गई और सड़क पर ईंट-पत्थर बिखर गए। नूरपुर और मोजाहिदा टोला के लोगों के बीच मोजाहिदा मस्जिद पर दावेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 2 पक्षों में शुरू हुआ पथराव जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम रोजा खोलने से पहले दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। 85 वर्षीय शख्स के सिर में लगी चोट इस घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में नूरपुर निवासी 85 वर्षीय मोहम्मद युनुस शामिल हैं, जिनके सिर में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि मस्जिद में लोग इफ्तार के लिए बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और इफ्तार के लिए बिछाई गई दस्तरखान (दरी) को खींचने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। वहीं, 21 वर्षीय एमडी आशिक, मोहम्मद लियास के पुत्र, भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles