Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में शनि महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:हजारों लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद


कटिहार के बनिया टोला में शनि महोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भगवान शनि की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शनि महाराज को तेल चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की और जीवन की परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना की। महोत्सव को लेकर पूरे इलाके में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी तैयार की गई पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जो इस महोत्सव की खास परंपरा मानी जाती है। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी तैयार की गई, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। बनिया टोला पूजा समिति से जुड़े साधन दास, विप्रदीप और जय दास के अनुसार, बनिया टोला में पिछले करीब 20 वर्षों से शनि महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इलाके में सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और पूरे दिन पूजा, हवन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तिमय माहौल के बीच शनि महाराज की जयकारे गूंजते रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles