Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में अवैध बालू के खेल ने ली 1 की जान: बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

हजारीबाग में अवैध बालू के खेल ने ली 1 की जान: बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

Hazaribagh Road Accident, हजारीबाग (रेयाज खान की रिपोर्ट): हजारीबाग स्थित बरकट्ठा प्रखंड के गैड़ा गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार गैड़ा शांतिनगर के रहने वाले लक्ष्मण साव का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार रविवार शाम अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान तेज गति से अवैध बालू लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गयी.

नाराज ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क

घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बरकट्ठा पुलिस के हवाले कर दिया. नाराज ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दी. वे मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा, अवैध बालू कारोबार पर रोक और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: कोल्हान में खुलेगा ‘सिल्क पार्क’! चाईबासा में तसर बीज क्षेत्र के विस्तार पर DC और केंद्रीय वैज्ञानिक के बीच बड़ी चर्चा

ग्रामीणों ने पुलिस लगाया बड़ा आरोप

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. मुखिया प्रतिनिधि श्यामा साव, अनंत पांडेय और त्रिसुरारी पांडेय सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार दिन-रात जारी है.

ग्रामीणों का दावा- आधा दर्जन से अधिक की जा चुकी है जान

ग्रामीणों का कहना है कि बराकर नदी घाट से सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध बालू लादकर बरकट्ठा और बरही की ओर जाते हैं. इन ट्रैक्टरों को अक्सर नाबालिग चालक तेज गति से चलाते हैं, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी ऐसे हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम किये हुए थे.

Also Read: धनबाद जंक्शन पर ‘दलाली’ का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही

The post हजारीबाग में अवैध बालू के खेल ने ली 1 की जान: बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles