राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के 2 विधायक आउट ऑफ नेटवर्क:NDA के 3 MLA महागठबंधन के टच में, 5वीं सीट के लिए दिनभर चलता रहा जोड़-तोड़

Date:


बिहार राज्यसभा चुनाव की 5वीं सीट के लिए NDA और महागठबंधन अपने समीकरण ठीक बैठाने में जुटा है। महागठबंधन ने अपने विधायकों को एकजुट करने के लिए होटल बुक किया है। वहीं, NDA रविवार को समय-समय पर अलग-अलग नेताओं के घर बैठक के नाम पर विधायकों को एकजुट करता रहा। इस बीच भास्कर के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 2 विधायक ट्रैसलेस हो गए हैं। कांग्रेस विधायक महागठबंधन के विधायकों के साथ ठहरने के लिए बुक पटना के पनाश होटल नहीं पहुंचे हैं। दोनों के फोन स्वीच ऑफ हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोपहर से दोनों गायब हैं। वहीं, भाजपा और चिराग पासवान के एक-एक विधायक महागठबंधन के टच में हैं। उम्मीद है कि रात तक दोनों के बीच डील फाइनल हो जाएगी। कांग्रेस के दोनों गायब विधायकों के बारे में जानिए कांग्रेस के जो 2 विधायक गायब हैं, उनका संबंध NDA की पार्टियों से रह चुका है। चंपारण से आने वाले एक विधायक तो NDA के टिकट पर चुनाव तक लड़ चुके हैं। वहीं, दूसरे विधायक सीमांचल एरिया के हैं। उनका संबंध RJD और JDU दोनों पार्टियों से रहा है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन प्रत्याशी एडी सिंह को सपोर्ट कर रहे कांग्रेस के सीनियर लीडर को इसकी भनक थी। इसलिए दोनों की भरपाई के लिए उन्होंने NDA खेमे के विधायकों पर डोरे डाले थे। NDA के तीन विधायक से डील कर रहे महागठबंधन के नेता ऐसी बात नहीं है कि क्रॉस वोटिंग का खतरा केवल महागठबंधन को है। महागठबंधन के नेता भी लगातार NDA के विधायकों के संपर्क में हैं। तीन विधायकों के साथ इनकी डील चल रही है। भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन्हें मोटी रकम का ऑफर दिया जा रहा है। इसके बदले में इन्हें दो विकल्प भी दिया गया है। पहला- वे क्रॉस वोटिंग कर दें। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वे वोटिंग की प्रक्रिया से दूर हो जाएं। भाजपा और चिराग के 1-1 विधायक महागठबंधन के टच में भास्कर के सूत्रों की मानें तो महागठबंधन ने भाजपा के एक और चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) के एक विधायक को टच किया है। दोनों महागठबंधन के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के साथ डील फाइनल है। रात तक सब हो जाएगा। दोनों पहली बार विधायक बने हैं। मतदान से एक दिन पहले NDA कैम्प में क्या हुआ? जदयू और भाजपा नेताओं के घर पर विधायकों की 5 बैठकें हुईं। वोटिंग से पहले रविवार को महागठबंधन में क्या हुआ? RJD ने अपने विधायकों को पटना के पनाश होटल में शिफ्ट कर दिया है। महागठबंधन की दूसरी पार्टियों के विधायकों को भी इसी होटल में ठहराया गया है। विधायक इसी होटल में रात भर रहेंगे। यहां से सीधे विधानसभा जाएंगे और वोट डालेंगे। तेजस्वी रविवार शाम को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस तरह उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायकों को साधा है। क्या है राज्यसभा में जीत का समीकरण? राज्यसभा की 5 सीटें खाली हुई हैं। 6 कैंडिडेट हैं। इसके चलते वोटिंग होगी। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। NDA के पास 202 विधायक हैं। इसके 4 प्रत्याशी की जीत तय है। 5वें प्रत्याशी के लिए 3 वोट कम पड़ रहे हैं। 5वीं सीट के लिए NDA और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। महागठबंधन के पास 35 वोट हैं। AIMIM और बसपा के विधायकों का साथ मिला तो राजद उम्मीदवार जीत सकते हैं। शिवेश राम और एडी सिंह के बीच पांचवीं सीट के लिए मुकाबला होना है। NDA के चार कैंडिडेट नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत तय है। कौन विधायक किस उम्मीदवार को वोट देगा यह तय किया गया है। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के विधायक नितिन नवीन को वोट देकर जिताएंगे। क्या है NDA की रणनीति? 1- महागठबंधन के विधायकों की क्रॉस वोटिंग- ‌‌BJP का पहला प्रयास है कि महागठबंधन के विधायकों की क्रॉस वोटिंग कराई जाए। BJP नेता दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन के 3-4 विधायक उनके संपर्क में हैं। 2- महागठबंधन के विधायकों के वोट रद्द कराना- महागठबंधन के विधायकों के वोट रद्द होते हैं तो जीत के लिए जरूरी वोट की संख्या घटेगी। इससे NDA को पांचवीं सीट जीतने में मदद मिलेगी। विधायक के वोट कई तरीके से इनवैलिड हो सकते हैं। जैसे- -अगर विधायक अपनी पार्टी के अधिकृत एजेंट के अलावा किसी और एजेंट को वोट दिखाता है।
-अगर विधायक अपनी पार्टी के एजेंट को मतपत्र नहीं दिखाता है।
-अगर विधायक मतपत्र पर किसी दूसरे इंक का इस्तेमाल करता है। 3- महागठबंधन के विधायकों को एब्सेंट कराना- NDA की कोशिश इस बात की भी है कि महागठबंधन के विधायक वोटिंग में शामिल न हो। क्या है महागठबंधन की रणनीति? विपक्ष के सभी विधायकों को एकजुट रखना। इसके लिए राजद के विधायकों को रविवार को दिन भर पटना के एक बड़े होटल में रखा गया। कांग्रेस ने सभी विधायकों को पहले ही पटना बुला लिया। AIMIM के 5 विधायकों का साथ पाने के लिए तेजस्वी यादव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे। साथ खाना खाया। महागठबंधन की ओर से NDA के विधायकों को तोड़ने की कोशिश भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Video shows dozens of migrants being rescued in the Mediterranean Sea | Migration

NewsFeedMore than 120 migrants, including at least 20 minors,...

विवाह पवित्र और आध्यात्मिक बंधन : आचार्य पंकज शांडिल्य

भास्कर न्यूज | गढ़वा जिला मुख्यालय के जोबरईया गांव...

चार महीने से सड़क अधूरी, धूल और गड्ढों से लोग बेहाल

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर में कचहरी के...
Join Us WhatsApp