Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान में मौसम की करवट, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का दौर, गर्मी और लू से राहत

राजस्थान में मौसम की करवट, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का दौर, गर्मी और लू से राहत

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के लोगों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे अधिकतम में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवा और आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. अगले सप्‍ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार राज्य में एक नए पश्चिम विक्षोभ का असर शनिवार (14 मार्च) से ही शुरू हो गया है. मौसम केंद्र के अनुसार 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है.

कई इलाकों में चलेगी तेज हवा

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम केंद्र का कहना है कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है. इसके असर से कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है.

लू से मिलेगी राहत

राज्य के लोगों को आने वाला सप्ताह में लू से भी राहत रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है. ऐसे में भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों को राहत मिल सकती है. तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. साथ ही, कुछ इलाकों में बादल छाने, ठंडी हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना भी राहत को और बढ़ा सकती है. (भाषा इनपुट)

Also Read: 15-16-17-18-19 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में मौसम की करवट, अलर्ट जारी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles