जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके परिवार का उद्देश्य है : राजीव रंजन

Date:


भंडरिया | प्रखंड मुख्यालय स्थित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि कुंअर सिंह के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही जिला एवं मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। भूतपूर्व सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा के द्वारा नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह को पुष्प गुच्छ व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है। नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई गई। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।अंत में नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि कुंअर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सम्मान समारोह का अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर के द्वारा की गई वहीं संचालन रामवृक्ष सिंह के द्वारा किया गया सामान समझ में मुख्य रूप से मुखिया विनय सिंह विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह मंडल कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता मौजूद थे। छतरपुर | छतरपुर के लोहराही निवासी मंगल चंद्रवंशी शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से मसीहानी स्थित नेशनल हाईवे 139 फोर लेन सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं धक्का मारने वाला दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल मंगल चंद्रवंशी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मंगल काम करने अपनी बाइक से मसीहानी जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग गया,इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp