Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur News. इंडोनेशिया, मलेशिया, अफगानिस्तान व बांग्लादेशी टोपियों की भरमार

Bhagalpur News. इंडोनेशिया, मलेशिया, अफगानिस्तान व बांग्लादेशी टोपियों की भरमार

ईद व माहे रमजान को लेकर विदेशी टोपियों की मांग बढ़ी

आरफीन, भागलपुर

माहे रमजान के पांच रोजा बचे हैं.बाजार में रौनक शबाब पर है. बच्चे, बूढ़े, युवक, युवतियां व महिलाएं सभी ईद की तैयारी में जुटे हैं. देर रात तक दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. ईद को लेकर बाजार में लच्छा सेवई व इत्र-सुरमा, टोपी, कुर्ते की दुकानें सज गई है. खरीदारों की भीड़ भी देखी जा रही है.ईद को लेकर भागलपुर में विदेशी टोपियों की डिमांड बढ़ी है. मुख्य बाजार से लेकर तातारपुर बाजार में इंडोनेशियाई, मलेशिया,अफगानिस्तान, बांग्लादेशी व देशी टोपियां की भरमार है. सबसे ज्यादा इंडोनेशियाई व मलेशिया की टोपी की मांग बढ़ी है. साथ ही माह रमजान का महीना का अंतिम असरा है. ऐसे में इबादत के वक्त मुसलमान सिर पर टोपी पहनते हैं. बताया जा रहा है कि माहे रमजान से लेकर ईद तक भागलपुर में करीब 59 लाख से अधिक के टोपी का कारोबार होने की उम्मीद है. जैसे-जैसे ईद के दिन करीब आ रहे हैं. टोपी की बिक्री बढ़ गयी है. माहे रमजान के मौके पर नमाजियों की संख्या भी मस्जिदों में काफी बढ़ी हुई है. ऐसे में लोगों के सिरों पर विदेशी टोपियां दिखाई देती हैं.

तातारपुर चौक के टोपी ब्रिकेता हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि देशी में रामपुरी व मुंबई की टोपी की भी डिमांड है. तातारपुर के टोपी ब्रिकेता रासिद खान ने बताया कि बांग्लादेशी टोपी सबसे ज्यादा बिक रही है. गर्मी के मौसम के लिए बढ़िया होती है. टोपी के ऊपर हाथ से रेशम के धागे से काम किया जाता है, जो दूर से लोगों इसकी चमक देखती है. कुर्ते और पायजामे के साथ ज्यादा अच्छी लगती है. इसके अलावा इंडोनेशिया की टॉपी की भी मांग बढ़ी है.

टोपी की कीमत एक नजर में :

बांग्लादेशी – 70 से 600 रुपयेतुर्की – 60 से 200 रुपयेइंडोनेशिया – 70 से 200 रुपये

सुडानी – 50 से 200 रुपयेमलेशिया – 50 से 800 रुपये तक

रामपुरी – 80 से 200 रुपये

पठान व लीलेन कुर्ताें से पटा बाजार

टोपी के साथ ही कुर्ता-पायजमा की डिमांड बढ़ गयी है. इस बार बाजार में भागलपुर का लीलेन व पठान कुर्ता-पायजमा से पटा है. इसके अलावा अद्धी कुर्ता की मांग बढ़ी है. तातारपुर स्थित कुर्ता हाउस के के रासिद जमाल ने बताया कि इस बार युवाओं के पठान व लीलन कुर्ता की मांग बढ़ी है. साथ ही गर्मी को देखते हुए अद्धी कुर्ता का खासा मांग है. बाजार में पठान सेट 1200, लीलेन कुर्ता एक हजार से लेकर दो हजार तक, अद्धी कुर्ता पांच से लेकर 1500 रुपये तक के बिक रहे हैं. इस बार कुर्ता-पायजमा का कारोबार एक करोड़ से ऊपर जा सकता हैं.

पटना, बनारस, मुंबई व लखनऊ का लच्छा बाजार में छाया –

ईद का लेकर तातारपुर बाजार में पटना, बनारस, मुंबई व लखनऊ का लच्छा व सेवई छा रहा है. इसके अलावा भागलपुरी लच्छा व सेवई की भी मांग बढ़ने लगी है. लच्छा बिक्रेता मो सरफराज ने बताया कि पटना का लच्छा दो तरह का है. एक 120 से 160 रुपये प्रतिकिलो., बनारस का 180 रुपये प्रतिकिलाे, लखनऊ का लच्छा 300 रुपये प्रतिकिलो, मुंबई का 250 से अधिक प्रतिकिलो, देसी घी वाला लच्छा 480 रुपये प्रतिकिलो बाजार में मिल रहा है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles