सांसद और स्वामी कैलाशानंद के बॉडीगार्ड-सुरक्षाकर्मियों में झड़प:जमुई के सिमुलतला में शिवशक्ति महायज्ञ में हुई घटना, वीडियो वायरल

Date:


जमुई के सिमुलतला में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान रविवार को अफरा-तफरी मच गई। जमुई के सांसद अरुण भारती के बॉडीगार्ड और स्वामी कैलाशानंद गिरि के सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सांसद अरुण भारती रविवार को सिमुलतला में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सांसद महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज से मुलाकात करने उनके शिविर की ओर गए। ”केवल सांसद को ही अंदर जाने की अनुमति” बताया जाता है कि जैसे ही सांसद अंदर गए, उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड भी अंदर जाने लगे। इसी दौरान कैलाशानंद गिरि के सुरक्षा कर्मियों ने सांसद के बॉडीगार्ड को अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि केवल सांसद को ही अंदर जाने की अनुमति है। बॉडीगार्ड ने सांसद की सुरक्षा का हवाला देते हुए अंदर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद कुछ लोगों ने सांसद के बॉडीगार्ड को धक्का देकर बाहर कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम भी जारी रहा। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Street dogs attack, kill woman in Pune’s Chakan

2 min readPuneMar 16, 2026 04:19 PM IST In a...

Why Did Bandhan Bank Shares Fall 12% Today?

Synopsis: Bandhan Bank’s promoter is exploring a stake sale...
Join Us WhatsApp