बोकारो में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम

Date:


बोकारो में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी शीला देवी के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उकरीद मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए उकरीद मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। मृतका के परिजन राजेश कुमार ने बताया कि शीला देवी पिछले एक महीने से नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। सोमवार सुबह भी वह घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और आगे की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trial begins against six in Vaishnavi Hagavane dowry death case

3 min readPuneMar 16, 2026 09:39 PM IST The trial...

Chatra Air Ambulance Crash: Second Engine Found in Jungle

सिमरिया में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे...
Join Us WhatsApp