मधेपुरा में पुलिस कार्रवाई से साउंड व्यवसायी नाराज:यूनियन की बैठक में उठा मुद्दा, डीएम को सौंपा मांग पत्र, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Date:


मधेपुरा में साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को कला भवन परिसर में साउंड यूनियन की बैठक आयोजित कर सदस्यों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की। साथ ही डीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा। बैठक में यूनियन सदस्यों ने आरोप लगाया कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में साउंड सिस्टम बजाने के दौरान पुलिस प्रशासन बिना किसी स्पष्ट सरकारी आदेश के बेवजह परेशान कर रहा है, जिससे उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चालान काटने की कार्रवाई भी की जा रही
उनका कहना है कि कई बार आयोजकों की अनुमति और निर्धारित समय सीमा के भीतर साउंड बजाने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर साउंड बंद करा देती है। यूनियन के अनुसार कई मामलों में उपकरण जब्त करने और चालान काटने की कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनलोगों ने कहा कि साउंड बजाने पर पाबंदी को लेकर अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि वे प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन बिना ठोस कारण के इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट और व्यावहारिक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि नियमों के तहत उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके। जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग
इसी मुद्दे को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो साउंड व्यवसाय से जुड़े लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर राजू कुमार, सुबोध कुमार, अंशुमान युवराज, संजय कुमार, रवि कुमार, मुन्ना साह, सिंटू, बंटी कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीपीआर प्रशिक्षण से आपात स्थिति में जान बचाने की जानकारी दी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लोहरदगा के तत्वावधान...
Join Us WhatsApp