Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय

ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय

गुमला. ईद-उल-फितर के मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय तय कर दिया गया है. अंजुमन इस्लामिया के प्रवक्ता आशिक अंसारी ने बताया कि सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जायेगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कार्यक्रम के अनुसार मदरसा फैज-ए-आम में सुबह 7.00 बजे हाफिझ रूस्तम साहब की इमामत में नमाज होगी. मस्जिद रजा-ए-हबीब और मस्जिद-ए-जैनब में सुबह 7.30 बजे क्रमशः मो तनवीरूल हसन साहब और कारी मसीउद्दीन साहब इमामत करेंगे. कादरिया मस्जिद में 7.45 बजे मुफ्ती कासिद रजा नइमी साहब नमाज पढ़ायेंगे. इसके अलावा मस्जिद गौशुलवरा और मस्जिद-ए-होदा में सुबह 8.00 बजे हाफिज सदाम हुसैन साहब और कारी आफताब साहब की इमामत में नमाज अदा की जायेगी. मस्जिद रजा-ए-मुस्तफा, फैजान-ए-रजा और मक्का मस्जिद में सुबह 8.30 बजे साकिर रजा नूरी साहब, मौलाना अशरफ रजा साहब और कारी शोएब साहब नमाज़ पढ़ायेंगे. गौसिया मोती मस्जिद में सुबह 8.45 बजे हाफिझ जाहिद रजा साहब इमामत करेंगे. मदीना मस्जिद और जामा मस्जिद में सुबह 9.00 बजे मुफ्ती जमशेद साहब और मो नैय्यर आजम साहब नमाज अदा करायेंगे. शहर के ईदगाह में सुबह 9.30 बजे इनाम रब्बानी साहब की इमामत में मुख्य नमाज होगी. अंजुमन इस्लामिया के प्रवक्ता आशिक अंसारी ने बताया कि यदि बारिश होती है, तो ईदगाह में होने वाली सुबह 9.30 बजे की नमाज जामा मस्जिद में अदा की जायेगी. उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि जिन्होंने अब तक फितरा या जकात की राशि अदा नहीं की है. वे ईद-उल-फितर की नमाज से पहले इसे अदा कर दें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंच सके.

The post ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles