कैमूर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को ‘मीडिया बनाम प्रशासन’ के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
.
सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के मैदान में खेले गए इस मैच में जिला प्रशासन की टीम विजयी रही। कैमूर जिला 17 मार्च 1991 को अस्तित्व में आया था।

जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया उद्घाटन।
इस टूर्नामेंट में प्रशासन की टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में प्रशासन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने भी मैच में गेंदबाजी की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने सभी जिलावासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और आपसी तालमेल के लिए आवश्यक हैं।

मैदान में बॉल कराते डीएम।
जिलाधिकारी ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अक्सर व्यायाम और खेलों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। मीडिया और प्रशासन के बीच इस मैच का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आपसी संवाद को बेहतर बनाना भी था।
डीएम ने नागरिकों से शाम को आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेल भावना की सराहना की गई।




