मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जो ऊर्जा, साहस और उत्साह का प्रतीक माने जाते हैं। इनके प्रभाव से इस राशि के लोग आत्मविश्वासी, मेहनती और आगे बढ़ने वाले होते हैं। ये चुनौतियों से डरते नहीं, बल्कि उनका सामना करने में विश्वास रखते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता इनकी खास पहचान होती है, इसलिए ये अक्सर जिम्मेदारी वाले कामों में आगे रहते हैं। मेष राशि के जातक जल्दी निर्णय लेने वाले होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। हालांकि, कभी-कभी जल्दबाजी और गुस्सा इनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन उनका उत्साह उन्हें सफलता की ओर ले जाता है। आज का राशिफल




