Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैस का अवैध भंडारण करने वाला एजेंसी मालिक गिरफ्तार:सिलेंडर ब्लास्ट के बाद हुई कार्रवाई, मौके से काफी सिलेंडर बरामद हुए थे


पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास हुए सिलेंडर विस्फोट के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर बीडीओ सह सीओ ने अवैध गैस भंडारण के आरोप में एजेंसी मालिक अजय कुमार साह के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 47 वर्षीय अजय कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पाण्डु थानाक्षेत्र के कुटुमु निवासी अजय कुमार साह की गैस एजेंसी कुटुमु में है। वह नियमों का उल्लंघन कर मेदिनीनगर स्थित अपने आवास में घरेलू और कॉमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी कर रहा था। विस्फोट स्थल से बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद किए गए। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से 36 गैस सिलेंडरों को घटनास्थल से हटा दिया था। सिलेंडर गायब होने के मामले में नौ पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने एजेंसी संचालक की निशानदेही पर गायब सिलेंडरों को बाजार समिति स्थित एक शेड और एक वाहन से बरामद किया। कुल 61 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए मंगलवार को रांची से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आई है। दो सदस्यीय एफएसएल टीम ने सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की पड़ताल की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles