मां बोली- हिंदू लड़के के साथ नहीं रहने दूंगी:दरभंगा में नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप; SSP से कहा- पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही

Date:


दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। घटना के 2 महीने जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां आज एसपी ऑफिस पहुंची। यहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वो अपनी मुस्लिम बेटी को हिन्दू लड़की के साथ नहीं रहने देगी। महिला ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। हायाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी करीब 17 साल के बेटी को 2 जनवरी 2026 को महेश सहनी और उसके एक सहयोगी ने घर से भगा ले गए। पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी को रजौली गांव निवासी शंकर सहनी का बेटा महेश सहनी (20) अपने सहयोगी अरुण के साथ 2 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे घर से भगा ले गया। उनका घर झोपड़ीनुमा है, जहां से दीवार (टाट) फाड़कर लड़की को निकाला गया। घटना के बाद परिवार ने काफी खोजबीन की। उन्होंने समस्तीपुर तक तलाश की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला। मां बोली- दो बार बेटी को भगा कर ले गया लड़का मां का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचीं तो परिजनों ने बताया कि युवक शाम से घर नहीं आया है। बाद में सूचना मिली कि लड़की को समस्तीपुर ले जाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के साथी अरुण ने उन्हें धमकी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि पहली बार घटना के बाद करीब 8 दिन तक बेटी गायब रही। पुलिस के संपर्क करने पर बताया गया कि लड़की कोर्ट गई है। बाद में एक रात थाना में रखने के बाद उन्हें बेटी सौंप दी गई। मां का आरोप है कि बेटी को वापस देने के नाम पर थाना में पदस्थापित एक महिला दरोगा ने 3000 रुपए “गाड़ी के तेल” के नाम पर लिए। मां के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को आरोपी युवक दोबारा उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया। इसके बाद जब वे थाना में आवेदन देने पहुंचीं तो पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया और कहा कि लड़की पंजाब में है। जबकि मां का कहना है कि उनकी बेटी यहीं से भगाई गई है, इसलिए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। बेटी घर से जेवरात लेकर भागी पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 1 महीना 19 दिन से लापता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटी घर से करीब ₹70,000 नगद और जेवरात लेकर गई है। आरोपी युवक ने बेटी के साथ वीडियो बनाकर भेजा हैं, जिसमें उसे शादीशुदा दिखाने की कोशिश की जा रही है। मामले में मां ने एसएसपी, डीएम और डीआईजी सहित वरीय अधिकारियों से मिलकर लिखित आवेदन दिया है और बेटी की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। मां ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है, उसे जल्द से जल्द बरामद कर सुरक्षित घर वापस लाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मां कहती है कि मेरी बेटी नाबालिग है उसे वापस करवा दीजिए हम अपने बेटी को हिंदू लड़का के साथ नहीं रखना चाहते हैं। किसी भी हाल में मुझे बेटी मिलना चाहिए।होली के समय लड़की गांव आई थी लेकिन जैसे ही हम लोगों को पता चला। हम लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। होली से दो दिन पहले ही गांव से वो फिर भाग गई। लड़के ने मेरी बेटी के मांग में सिंदूर दिया है। उसके हाथ में अंगूठी,पायल वगैरा पहना करके लड़का वीडियो बनाता है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पर रुपए लेने के आरोप की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Gabbard aide Joe Kent resigns in opposition to Iran war

The intelligence community’s top counterterrorism official said Tuesday he...

IPL 2026: Here’s how to book tickets for Mumbai Indians’ home matches

As the Indian Premier League (IPL) 2026 gears...

तृणमूल के अंदर रिश्ते नहीं संगठन अहम : मलय घटक

आसनसोल. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी...

4 SME stocks with strong revenue growth guidance of up to 154% for FY26 to keep an eye on

Synopsis: With quarterly revenue growth soaring up to 400...
Join Us WhatsApp