Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में महिला कारोबारी गिरफ्तार, 24 पाउच शराब बरामद:गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज कर भेजा जेल


शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 24 पाउच शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में 250 एमएल शराब थी। गिरफ्तार महिला की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी रीतू कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई अमरजीत कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ किया। महिला के घर से 24 पाउच शराब जब्त की उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, गिरफ्तार महिला अपने घर में शराब का निर्माण और बिक्री करती थी। शिकायत के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान महिला के घर से 24 पाउच शराब जब्त की। महिला कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे बाद में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles