लातेहार में इंसानियत शर्मसार: वृद्ध को 'डायन' बताकर पिलाया मैला, पुलिस ने ये कह कर झाड़ा पल्ला

Date:

लातेहार में इंसानियत शर्मसार: वृद्ध को 'डायन' बताकर पिलाया मैला, पुलिस ने ये कह कर झाड़ा पल्ला

Latehar Crime News, लातेहार (चंद्रशेखर सिंह): लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को डायन बताकर जबरन मैला पिलाने का आरोप लगाया गया है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. पीड़ित फुदन मुंडा के बेटे ब्रजेश मुंडा के अनुसार, गांव में छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित करीब 15 लोगों ने बैठक बुलाई थी. इस दौरान उनके पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उन्हें एक शख्स की पत्नी की मौत का जिम्मेदार बता दिया गया. उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन मैला पिला दिया.

मां के साथ भी किया गया दुर्व्यवहार का प्रयास

ब्रजेश मुंडा ने बताया कि वह खुद इस बैठक में मौजूद था. आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उसने इसका विरोध किया. बैठक में मौजूद जलसहिया हीना देवी ने भी इस कृत्य का विरोध किया, जिस पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया.

Also Read: Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इनकार

घटना के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार ने नेतरहाट थाना पहुंचकर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया. हीना देवी के पति बिरेंद्र सिंह ने भी बताया कि उनकी पत्नी को विरोध करने पर पीटा गया. वहीं, पीड़ित फुदन मुंडा ने सीधे तौर पर छतना मुंडा पर मैला पिलाने का आरोप लगाया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि गांव में बैगा चयन को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है. उन्होंने मैला पिलाने की घटना से इनकार किया है.

Also Read: बैद्यनाथ महोत्सव में पूजा चटर्जी ने परफॉर्मेंस से लगायी आग, इंडियन आइडल फेम की आवाज पर झूमा देवघर

The post लातेहार में इंसानियत शर्मसार: वृद्ध को 'डायन' बताकर पिलाया मैला, पुलिस ने ये कह कर झाड़ा पल्ला appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शनि नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ

शनि नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ

‘Read this before you go out to bat’

3 min readUpdated: Mar 18, 2026 05:24 PM IST Former...

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 1 (Paid Previews) Worldwide & Budget

  Ranveer Singh, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan, Sara...
Join Us WhatsApp