कोडरमा में खपड़ैल घर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लाखों का सामान जला; पीड़िता ने प्रशासन से मदद मांगी

Date:


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित गैस गोदाम गली में शुक्रवार सुबह एक खपड़ैल मकान में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता निर्मला देवी ने बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करने का काम करती हैं। शुक्रवार सुबह भी वह रोज की तरह अपने घर का काम निपटाकर ड्यूटी पर निकली थीं। उन्हें फोन पर घर में आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत घर पहुंचीं, जहां उन्होंने देखा कि उनके मकान से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। उनकी आंखों के सामने ही उनका घर जलकर खाक हो गया। भारी आर्थिक नुकसान हुआ स्थानीय लोग और प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। निर्मला देवी ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका सारा घरेलू सामान जल गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। निर्मला देवी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और घरों में काम करके गुजारा करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि प्रशासन उन्हें सरकारी योजना के तहत मकान बनाने में सहायता करे। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि निर्मला देवी अत्यंत गरीब हैं और अपनी बड़ी बहन का भी पालन-पोषण करती हैं। विजय शुक्ला ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत पीड़िता को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IAS-IPS के तबादलों के खिलाफ अदालत पहुंची तृणमूल, कलकत्ता हाईकोर्ट में PIL दायर

मुख्य बातेंसुबह से रात तक हो रहे तबादलेबाधित हो...

From Josh Hazlewood to Sam Curran, here is an injury list of overseas players

4 min readUpdated: Mar 20, 2026 12:19 PM IST Several...

Sunrisers Hyderabad Blow as Jack Edwards Ruled Out of IPL

Sunrisers Hyderabad’s all-rounder Jack Edwards has been ruled out...
Join Us WhatsApp