मधुबनी में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बस:36 यात्रियों में 12 घायल, 2 की हालत गंभीर; दरभंगा रेफर

Date:


मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के इसराइन चौर में गुरुवार शाम एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दुर्घटना के बाद बस चालक, कंडक्टर और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस (BR7P 7190) को खाई से बाहर निकालकर जब्त कर लिया है। हादसे में 36 यात्री हुए घायल बस दरभंगा से मधेपुर की ओर आ रही थी। लक्ष्मीपुर और इसराइन चौर के बीच निर्माणाधीन एनएच 527ए सड़क पर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में करीब तीन दर्जन यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पास के मकान में काम कर रहे मजदूरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मधेपुर के परसम गांव निवासी मुन्ना कुमार झा की स्थिति गंभीर है, जिन्हें दरभंगा भेजा गया है। अन्य घायलों में प्रसाद गांव की ज्योति देवी, रीना देवी, सुनील कुमार मेहता, मोहम्मद आजाद, बिना देवी, नीतू देवी और मोहम्मद साजन शामिल हैं। गंभीर हालत में 2 घायल रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर के डॉक्टर सीबी चौबे ने बताया कि कुल एक दर्जन यात्री इलाज के लिए अस्पताल आए थे, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp