Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झूठ बोलकर शख्स ने की दूसरी शादी:5 महीने की प्रेगनेंट महिला घर पहुंची, आरोपी के पिता ने घर रखने के लिए मांगा दो लाख दहेज


मधुबनी के हरलाखी में एक महिला ने पति पहली शादी छुपा कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मेरे पति पहले से शादी शुदा थे लेकिन उन्होंने इसकी बिना जानकारी दिए मुझसे दूसरी शादी कर ली। आगे उसने कहा कि इसके बाद उन्होंने मुझे एक किराए के मकान में रखा लेकिन कुछ दिनों के बाद वो घर चले गए यहां तक कि मेरा खर्च भी देने से मना कर दिया। जबकि मै पांच महीने की प्रेगनेंट थी। वहीं जब घर पहुंची तो पति के पिता ने कहा कि 2 लाख दहेज दो तब घर में रहने दूंगा। पीड़ित महिला की पहचान 19 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति का नाम रविंद्र साह है। गर्भावस्था के बाद पति ने किया खर्च बंद दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, काजल कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति रविंद्र साह पहले से शादीशुदा थे, फिर भी उन्होंने काजल को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। शादी के बाद, 7 जुलाई 2025 को उन्हें हरलाखी में एक किराए के मकान में रखा गया। पीड़िता ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती हो गईं, जिसके बाद पति ने खर्च देना बंद कर दिया और अपने घर चले गए। ससुराल वालों ने मांगा 2 लाख रुपये दहेज 8 मार्च को काजल जब अपने पति के घर पहुंचीं, तो पति छिप गए। उनके घर के सदस्य चंदन साह, मनोज साह, अंजली देवी और नेहा देवी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर काजल से कहा कि यदि वह घर में रहना चाहती हैं, तो अपने पिता से 2 लाख रुपये दहेज लेकर आएं। काजल ने बताया कि उनके माता-पिता गरीब हैं, इसलिए वे दहेज नहीं दे सकते। यह सुनते ही सभी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में दर-दर भटकने पर मजबूर होने की बात कही है और ठोस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस कांड का अनुसंधान सब-इंस्पेक्टर महानंद सोरेन कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles