Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में युवक ने घर में लगाई आग:जमीन बंटवारे के विवाद में लाखों की संपत्ति जलकर खाक, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित देवी मंडप में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही घर में आग लगा दी। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। देवी मंडप रोड निवासी संतोष यादव और उनके भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी परिवार के सदस्यों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो रही थी। विवाद बढ़ने पर संतोष यादव के बेटे पीयूष यादव ने गुस्से में आकर घर में रखी वॉशिंग मशीन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पीयूष यादव ने आग लगाने के बाद भी अपना गुस्सा शांत नहीं किया। उसने घर में रखे कीमती टीवी, ड्रेसिंग आईना और अन्य सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी पीयूष यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीयूष यादव पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों में दहशत का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles