बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का चुनाव अभियन 24 मार्च से, उत्तर से हुंकार तो दक्षिण से वार

Date:

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का चुनाव अभियन 24 मार्च से, उत्तर से हुंकार तो दक्षिण से वार

Bengal Election: कोलकाता. बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस भी अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अब राज्य के दो छोर से एक साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 24 मार्च से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर के परेड मैदान में विशाल जनसभा के साथ जिलों में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी.

इन जगहों पर भी होगी रैली

ममता बनर्जी 24 को ही माटीगाड़ा और मयनागुड़ी में भी सभाएं करने वाली हैं. यह इलाका लंबे समय से विपक्ष के प्रभाव वाला माना जाता है, इसलिए यहां से अभियान शुरू करना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. दूसरी ओर, सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दक्षिण बंगाल से मोर्चा संभालेंगे. जिले में उनकी पहली चुनावी जनसभा मंगलवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में प्रस्तावित है.

बुधवार को जायेंगी नंदीग्राम

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दक्षिण के इलाकों में संगठन को और मजबूत करने के लिए अभिषेक का यह अभियान बेहद अहम होगा. इसके अगले ही दिन यानी बुधवार को उनके भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित करने की बात है.

मुकाबला बेहद कड़ा

बंगाल चुनाव से ठीक एक महीने पहले सत्तारूढ़ दल ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी की रणनीति साफ है कि उत्तर और दक्षिण दोनों क्षेत्रों में एक साथ मजबूत पकड़ बनाकर विपक्ष को घेरना. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है. ऐसे में ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी का एक साथ अलग अलग क्षेत्रों से प्रचार शुरू करना, संगठन को ऊर्जा देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश भी है.

Also Read: बंगाल चुनाव: जादवपुर में अभिषेक बनर्जी के संदेश पर हंगामा, पार्टी के तीन पार्षदों ने दे दी ये धमकी

The post बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का चुनाव अभियन 24 मार्च से, उत्तर से हुंकार तो दक्षिण से वार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp