
सॉल्टलेक स्टेडियम में 3 अक्टूबर को होने वाले भारत बनाम ब्राजील फुटबॉल मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिये गये हैं. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी.
स्वयंसेवक, रैफ और क्यूआरटी की टीमें भी सुरक्षा में
मैच के दिन स्वयंसेवकों सहित करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें रैफ और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी शामिल होगी. पूरे इलाके सीसीटीवी कैमरों की जद में हैं. हालांकि, ड्रोन से निगरानी को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनायें : पुलिस
विधाननगर ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहन की जगह सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके. पुलिस का दावा है कि इससे ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम होगा.
ये भी पढ़ें: भारत-ब्राजील मैच 3 अक्टूबर को, AIFF अध्यक्ष से बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल सरकार करेगी सहयोग
शनिवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच
फिलहाल किसी भी सड़क को बंद करने का आदेश नहीं दिया गया है. मालूम हो कि 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के साथ शनिवार को एक फ्रेंडली मैच में पहली बार सीनियर पुरुष फुटबॉल में भारत की भिड़ंत होगी. यह मैच शनिवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
The post कोलकाता में कल भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात appeared first on Prabhat Khabar.
