Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तीस्ता नदी पर बनेगा 6-लेन पुल, 1175 करोड़ से होगा कोरोनेशन ब्रिज का विकल्प तैयार, 3 राज्यों की बदलेगी किस्मत

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तीस्ता नदी पर 1,175.59 करोड़ रुपये की लागत वाले एक अहम पुल प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है. तीस्ता नदी पर बनने वाला छह-लेन का पुल 6.91 किलोमीटर लंबा होगा. गुरुवार सुबह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना को मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिलने की जानकारी साझा की. 

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जताया आभार

केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने सेवोक में तीस्ता नदी पर 6.91 किलोमीटर लंबे छह-लेन वाले पुल के लिए 1,175.59 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.’ 

सिलीगुड़ी कॉरिडोर रणनीतिक रूप से अहम

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर रणनीतिक रूप से अहम है. साथ ही, इलाके की भौगोलिक और पर्यावरणीय जरूरतों को देखते हुए तीस्ता नदी पर एक मजबूत और ज्यादा क्षमता वाले पुल की जरूरत थी. उनके अनुसार, नेशनल हाइवे-10 के अपग्रेड होने से यात्रियों और सामान की आवाजाही आसान होगी.

तीन राज्यों को होगा फायदा

शुभेंदु ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से उत्तर बंगाल, सिक्किम और पूरे पूर्वोत्तर भारत के लिए क्षेत्रीय सप्लाई चेन मजबूत होगी. साथ ही इस प्रोजेक्ट से स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस सहकारी संघीय प्रयास की सराहना करते हैं और इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए हर जरूरी जमीनी मदद देने के अपने वादे को दोहराते हैं. 

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

काफी समय से लटका था प्रोजेक्ट

तीस्ता नदी पर पुल बनाने का यह प्रोजेक्ट काफी समय से पाइपलाइन में था. उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक कोरोनेशन ब्रिज (जो 1941 में बना था) के विकल्प के तौर पर काम करेगा. जब से पश्चिम बंगाल में नयी सरकार आयी है, प्रशासन उत्तर बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए बहुत सक्रिय रहा है क्योंकि लंबे समय से इस इलाके को नजरअंदाज किया गया था.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post तीस्ता नदी पर बनेगा 6-लेन पुल, 1175 करोड़ से होगा कोरोनेशन ब्रिज का विकल्प तैयार, 3 राज्यों की बदलेगी किस्मत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles