सहरसा में 24 मार्च को मिनी मैराथन:सुबह 7 बजे समाहरणालय से दौड़ शुरू, सिर्फ 100 खिलाड़ियों को मौका, 23 मार्च को रजिस्ट्रेशन जरूरी

Date:


सहरसा में बिहार दिवस के अवसर पर 24 मार्च को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन जिला प्रशासन सहरसा और जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार के संरक्षण में हो रहा है, जो तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का हिस्सा है। इसको लेकर रविवार की शाम जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ सुबह 7:00 बजे समाहरणालय गेट से शुरू होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीमित संख्या में ही प्रतिभागियों को मौका
इस प्रतियोगिता में केवल सहरसा जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण 23 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सहरसा स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में किया जाएगा। बिना पंजीकरण के किसी भी खिलाड़ी को दौड़ में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में सीमित संख्या में ही प्रतिभागियों को मौका मिलेगा। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कुल 100 खिलाड़ियों का ही निबंधन किया जाएगा। इसलिए, इच्छुक खिलाड़ियों को समय पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है। 12 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई
मैराथन के सफल संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी द्वारा 12 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये शिक्षक आयोजन के विभिन्न पहलुओं की निगरानी और व्यवस्था संभालेंगे ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस आयोजन को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। बिहार दिवस के अवसर पर यह मिनी मैराथन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Former India opener suggest alternate captain for MI in IPL 2026

2 min readUpdated: Mar 22, 2026 06:16 PM IST The...

4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान

Bihar Infrastructure Development: बिहार में बन रहे सुलतानगंज-अगुवानी गंगा...

Go First Airlines And 4 Other Companies That Have Turned Insolvent In The Past 5 Years

Synopsis: Several well-known Indian companies, including Future Retail, Go...

Will Trump’s 48-hour ultimatum to Iran leave him red-faced again? – The Times of India

As President Donald Trump's 48-hour deadline ticks...
Join Us WhatsApp